भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब 20 कोच के साथ दौड़ेगी

भोपाल: राजधानी से लखनऊ के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने भोपाल रेल मंडल को 20 कोच की अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक आवंटित कर दिया है। यह ट्रेन अगले महीने से यात्रियों के लिए शुरू हो सकती है। पहले यह ट्रेन 16 कोच के साथ प्रस्तावित थी, लेकिन बढ़ती मांग और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चार अतिरिक्त कोच की स्वीकृति दी गई है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना इसी माह के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ट्रेन का टाइम-टेबल, किराया और स्टॉपेज की जानकारी भी सार्वजनिक होगी। 20 कोच की इस ट्रेन में ज्यादा यात्री एक साथ सफर कर पाएंगे। ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक और आरामदायक सीटों से लैस होगी, जिससे यात्रा अनुभव और बेहतर होगा।

हालांकि, फिलहाल ट्रेन संचालन में थोड़ी देरी हो रही है क्योंकि रानी कमलापति स्टेशन पर नई पिटलाइन का निर्माण कार्य जारी है। अभी स्टेशन पर केवल दो पिटलाइन मौजूद हैं, जो वर्तमान ट्रेनों के संधारण कार्य के लिए ही पर्याप्त हैं। नई पिटलाइन बनते ही वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक भोपाल आ जाएगा। पिटलाइन ट्रेन की साफ-सफाई और तकनीकी जांच के लिए जरूरी होती है

।यात्रियों का मानना है कि यह ट्रेन न केवल भोपाल और लखनऊ के बीच सफर को तेज और आरामदायक बनाएगी, बल्कि बीच के शहरों जैसे झांसी, कानपुर आदि के यात्रियों को भी बड़ी राहत देगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई सुविधा से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

Next Post

कांग्रेस का बोरी वाला बयान महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल: प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा ने उमंग सिंघार द्वारा लाडली बहनों को लेकर दिए गए बोरी में भर देंगे जैसे बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की वही गंदी और मुगलिया मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें महिलाएं इंसान नहीं, बल्कि स्वार्थ की […]

You May Like