रियलमी ने पेश की रियलमी पी4 सीरीज़

लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) स्मार्टफोन प्रदाता कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में रियलमी पी4 औ पी4 प्रो सीरीज के तीन तीन वैरियेंट लांच किये है।

रियलमी पी4 प्रो के वैरिएंट में 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+246जीबी और 12जीबी+256 जीबी शामिल हैं। रियलमी पी4 प्रो में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4, हाईपर विज़न एआई चिप, 144 हर्ट्ज़ के हाईपरग्लो एमोलेड, 7,000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी, 80 वॉट फ्लैश चार्ज और ड्युअल 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा दिया गया है, जो एक्सचेंज आफर के बाद 19 हजार 999 रुपये के शुरुआती मूल्य पर उपलब्ध होंगे।

रियलमी पी4 के 3 स्टोरेज वैरिएंट, 6जीबी+128जीबी, 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256 जीबी बैंक और एक्सचेंज ऑफरों के बाद 14,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में उपलब्ध होंगे।

रियलमी पी4 में ड्युअल चिप मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 + हाईपरविज़न एआई चिप, 6.77’’ 144 हर्ट्ज़ का हाईपरग्लो एमोलेड, 50मेगापिक्सल+8मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 7,000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी, 80 वॉट अल्ट्रा चार्ज, 7000 मिमी2 की एयरफ्लो वीसी कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

रियलमी पी4 प्रो और रियलमी पी4, दोनों में ही 18 एआई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें लोकप्रिय एआई एडिट जेनी शामिल हैं। ये अब तक के सबसे अधिक एआई-पैक्ड रियलमी फोन हैं, जो मिड रेंज में सबसे बेहतर स्मार्टफोन हैं।

रियलमी पी4 प्रो की पहली सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जबकि रियलमी पी4 की पहली सेल 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Next Post

चावल महंगा, गेहूं-चीनी नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़, दालें सस्ती

Thu Aug 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं में नरमी देखी गयी। चीनी और दालें भी सस्ती हुईं। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर […]

You May Like