सडक़ निर्माण कार्य बना लोगों के लिए आफत

बल्देवबाग में रोजाना लग रहा जाम

 जबलपुर: चेरीताल से बल्देवबाग की तरफ बन रही सडक़ का निर्माण कार्य लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। जहां पर निर्माण सडक़ निर्माण कार्य के चलते रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। चेरीताल से लेकर बल्देवबाग की ओर बन रही एक तरफ की सडक़ निर्माण के कारण लोगों को दूसरी तरफ से ही आवागमन करना पड़ रहा है। जिससे सभी वाहन एक ही तरफ की सडक़ से आते-जाते रहते हैं। जिसके चलते यहां वाहनों का जमावड़ा लग जाता है, और  दोनों तरफ से आने वाले वाहन फंस जाते हैं। जिससे इस सडक़ पर रोजाना ट्रैफिक जाम लग जाता है, कभी- कभी वाहनों को लंबी कतारें भी यहां देखने को मिल रही हैं।
पिछ्ले वर्ष से बन रही, अभी तक अधूरी
उल्लेखनीय है कि दमोहनाका से मदन महल की ओर बना रहे फ्लाईओवर के कारण उसके नीचे की सडक़ों का निर्माण कार्य भी किया जाना था। जिसके चलते पिछली वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पहले ही प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए थे,कि फ्लाईओवर के नीचे की सडक़ों का निर्माण कार्य बारिश शुरु प होने से पहले को जाना चाहिए। परंतु पिछले वर्ष की वर्षा ऋतु भी गुजर गई और इस वर्ष की वर्षा ऋतु भी आने वाली है। लेकिन अभी तक चेरीताल हरदौल मंदिर से लेकर बल्देवबाग चौराहे तक की सडक़ का निर्माण अधूरा पड़ा है। कुछ माह पहले से यहां अब निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है,जो कि अब लोगों के लिए आफत बन रहा है। जिसके कारण यहां रोजाना ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी लोगों को झेलनी पड़ रही है।

Next Post

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा

Thu May 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: जिले में मतगणना की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार की रात एमएलबी कॉलेज पहुँचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य […]

You May Like

मनोरंजन