शिलांग पुलिस फिर पहुंची इंदौर, जेल रोड से खरीदे मोबाइल से बनी थी हत्या की ब्लूप्रिंट

इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, हत्या की साजिश रचने के लिए राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने जेल रोड से नए मोबाइल खरीदे थे. इन्हीं मोबाइल से दोनों के बीच लगातार बातचीत और चैटिंग होती रही और राजा की मौत का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार हुआ.

शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस को जांच के दौरान मोबाइल खरीद की अहम कड़ी मिली. इसी सुराग की तफ्तीश के लिए शिलांग पुलिस की टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची है. डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, अपराध शाखा भी इस जांच में सहयोग कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, नए मोबाइल खरीदने के बाद सोनम और राज ने हत्या की प्लानिंग को अंजाम तक पहुंचाने के लिए इन्हीं नंबरों का इस्तेमाल किया. वारदात के दौरान राज लगातार अपने साथियों से संपर्क में था और पल-पल की जानकारी ले रहा था. हत्या के बाद दोनों ने ये मोबाइल बंद कर दिए थे. बताया जा रहा है कि शिलांग पुलिस की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है और चालान कोर्ट में पेश करने की तैयारी है. लेकिन मोबाइल खरीद से जुड़ी इस नई कड़ी ने केस को और मजबूत कर दिया है. चालान पेश करने से पहले पुलिस टीम इंदौर में जुटी हुई है और जेल रोड क्षेत्र में जानकारी खंगाल रही है.

Next Post

खुला मैदान देने के बजाय कड़ी चुनौती पेश करने में जुटा इंडिया समूह 

Wed Aug 20 , 2025
प्रवेश कुमार मिश्र   नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया समूह के रणनीतिकार किसी भी हाल में राजग उम्मीदवार के लिए खुला मैदान देने को तैयार नहीं है. राजग द्वारा सर्वसम्मति व निर्विरोध के प्रयास को अनसुना करते हुए इंडिया समूह ने दक्षिण बनाम दक्षिण को ही महत्व देते हुए […]

You May Like