टीआई ने सब्जी वाले को मारा चाकू, धमकाया

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में टीआई ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर सब्जी वाले को चाकू मार दिया और धमकाते हुए भाग गया।
पुलिस ने बताया कि मनीष चक्रवर्ती 25 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला शनि मंदिर के पास गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सब्जी का ठेला लगाता है। बीती रात में अपने साथी से मिलने चौधरी मोहल्ला गया था.

रात लगभग 11-30 बजे जैसे ही चौधरी मोहल्ला पीपल के पेड़ के पास पहॅुचा, उसे जुनैद उर्फ टीआई मिला जो उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलोज करते हुये चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहॅुचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

डेढ़ लाख नगद समेत जेवर ले गए चोर

Wed Aug 20 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नक्षत्र नगर करमेता में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगर समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि अमित तिवारी 42 वर्ष निवासी नक्षत्र नगर करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अगस्त को घर […]

You May Like