जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत नक्षत्र नगर करमेता में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगर समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।
पुलिस ने बताया कि अमित तिवारी 42 वर्ष निवासी नक्षत्र नगर करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अगस्त को घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल बहोरीबंद चला गया था, बीती रात घर वापस आकर देखा, घर के मेनगेट का ताला लगा हुआ था.
गेट खोलकर अंदर पत्नी रश्मि तिवारी के साथ जाकर देखा तो दरवाजे का एलड्राप टूटा था, पूजा घर में रखी तीन आलमारी के लॉक टूटे हुये थे, चैक करने पर सोने की झुमकी, टाप्स, 5 अंगूठी, कान के सुई धागा, 1 रानी हार, 5 नथ, 12 नाक की लोंग, चांदी की 15 चूड़ी, एक हाफ करधन, पायल, नगदी 1 लाख 50 हजार रूपये नहीं थे, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
