चावल-चीनी नरम, गेहूं महंगा, दालें सस्ती, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह गेहूँ के औसत भाव बढ़ गये जबकि चावल में गिरावट रही। गुड़ और चीनी के साथ दालों में भी नरमी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

घरेलू थोक बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 17 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,785.57 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। वहीं, गेहूँ पाँच रुपये महँगा होकर 2,854.79 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत आठ रुपये उतर गयी और यह 3,309.36 रुपये प्रति क्विंटल हो गया गया।

वनस्पति की औसत कीमत में 38 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक तेजी देखी गयी। पाम ऑयल भी 19 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। सप्ताह के दौरान सूरजमुखी तेल 23 रुपये और सोयो तेल 49 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सरसों तेल और मूँगफली तेल के दाम स्थिर रहे।

बीते सप्ताह दाल-दलहनों के औसत भाव टूट गये। दलहन बाजार में चना दाल औसतन 21 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल 20 रुपये और तुअर दाल 76 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल और दाल मूंग 43-43 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव करीब 28 रुपये प्रति क्विंटल उतर गये। चीनी भी 16 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

मां ने की बेटी की हत्या, पति ने पत्नी को बताया मानसिक अस्वस्थ

Sun Aug 17 , 2025
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके में शुक्रवार शाम दर्दनाक वारदात हुई. दो साल की मासूम बच्ची की हत्या उसी की मां ने कर दी. पिता जब काम से लौटे तो बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी. बाहर खेल रहे छह वर्षीय बेटे ने बताया […]

You May Like