शिवपुरी में आईटीबीपी के जवान को बाइक ने टक्कर मारी, हुई मौत

शिवपुरी: शिवपुरी शहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस की टेलिकॉम बटालियन में पदस्थ हवलदार लालू यादव (35) निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई, जबकि उनके साथ स्कूटी चला रहे जवान सुरेन्द्र यादव और सामने से आ रहे बाइक सवार अमर राजपूत घायल हो गए।सुबह करीब 7 बजे हवलदार लालू यादव, जवान सुरेन्द्र यादव के साथ स्कूटी से दूध लेने के लिए आईटीबीपी गेट से बाहर निकले थे।

थीम रोड पर झांसी तिराहा की ओर से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में लालू यादव गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। दुर्घटना के बाद साथी जवान और स्थानीय लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लालू यादव को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी कैंपस में सन्नाटा छा गया। जवानों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने साथी को खोने के दुख में डूबा था। इस दौरान उनकी पत्नी और मासूम बेटे की हालत देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ीं, जिन्हें महिला आईटीबीपी कर्मियों ने संभाला।

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बड़ा नुकसान, पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन का निधन

Sat Aug 16 , 2025
महान बल्लेबाज और कप्तान बॉब सिम्पसन का 89 वर्ष की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर। सिडनी, 16 अगस्त (वार्ता): ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक […]

You May Like