सतना:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।
ध्वजा वंदन के पश्चात कलेक्टर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, एसडीएम राहुल सिलाडिया, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा, तहसीलदार सौरभ मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित है।
