भोपाल: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया और विधानसभा सुरक्षा बल (मार्शल्स) की परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया।
