मुथूट फिनकॉर्प को पहली तिमाही में 179.31 करोड़ रुपये का लाभ

तिरुवनंतपुरम्, 14 अगस्त (वार्ता) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मुथूट फिनकॉर्प का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1.03 प्रतिशत घटकर 179.31 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 181.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी ने गुरुवार को पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी करते हुये बताया कि उसका राजस्व 26.47 फीसदी बढ़कर 1,574 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। प्रबंधन के अधीन परिसंपत्ति 47.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,787 करोड़ रुपये हो गयी। ऋण वितरण 63.04 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 28,150 करोड़ रुपये रहा।
मुथूट फिनकॉर्प के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थॉमस जॉन मुथूट ने कहा कि पहली तिमाही के परिणाम कंपनी के लंबे समय से बने हुये और नये ग्राहकों के विश्वास को दिखाता है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाजी वर्गिस ने कहा कि गोल्ड लोन कंपनी का मुख्य स्तंभ बना हुआ है, लेकिन अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाकर कंपनी ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने के लिए बिजनेस लोन और डिजिटल ऋण जैसे समाधान पेश करेगी।

Next Post

खिलाड़ियों, राष्ट्रीय खेल महासंघों और प्रशासकों ने सुशासन लाने और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने वाले प्रावधानों का स्वागत किया

Thu Aug 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) भारतीय खेल जगत ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 की सराहना की है, जिन्हें संसद ने मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को पारित किया। एथलीटों, प्रशिक्षकों, खेल प्रशासकों और अन्य लोगों ने इसे सुशासन लाने और खिलाड़ियों के हितों […]

You May Like