रायसेन: जिले की आदिवासी बहुल तहसील सिलवानी में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व से ही कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूलों में ताले लगाकर ड्यूटी से दूरी बना ली है। मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले वीकलपुर संकुल केंद्र प्रभारी, बीईओ और बीआरसी भी नदारद हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, जैथारी सर्किल के बीकलपुर संकुल और जनशिक्षक केंद्र चैनपुर के अंतर्गत आने वाले पापड़ा, समनापुर जागीर, नारायणपुर और मेहका के स्कूलों में ताले लगे मिले। जहां 15 अगस्त की तैयारियां होनी चाहिए थीं, वहां छुट्टियां मनाई जा रही हैं। संकुल प्रभारी का गैर-जिम्मेदाराना जवाब हालात की गंभीरता को और स्पष्ट करता है। ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई फिलहाल भगवान भरोसे है।
इनका कहना है…..
हम इन बंद स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।स्कूल से गायब शिक्षकों के वेतन काटने की भी कार्रवाई तय की जाएगी।
महजबीन सिद्दीकी सिलवानी बीआरसी
