जेलेंस्की, यूरोपीय संघ के नेताओं की ट्रम्प के साथ ऑनलाइन वार्ता

कीव 13 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बुधवार को ऑनलाइन वार्ता हो रही है। इस बातचीत का उद्देश्य श्री ट्रंप पर शुक्रवार को अलास्का में शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली बैठक में यूक्रेन का पक्ष लेने के लिए दबाव बनाना है।
उम्मीद की जा रही है कि इस ऑनलाइन बैठक में श्री ट्रंप पर दबाव बनाया जाएगा कि बिना यूक्रेन को शामिल किए कोई भी निर्णय न लिया जाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले कहा था कि शांति समझौते में कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान करना पड़ सकता है। यह भी अनुमान है कि श्री पुतिन डोनबास क्षेत्र की मांग कर सकते हैं। हालांकि, अभी रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि श्री ट्रंप के साथ बैठक में श्री पुतिन क्या मांग कर सकते हैं, यह अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
रुस ने लुहांस्क के लगभग पूरे क्षेत्र पर और डोनबास के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया है लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह किसी भी हाल में रूस को डोनबास देने के लिए तैयार नहीं हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार श्री ज़ेलेंस्की ने कल कहा कि किसी भी क्षेत्र को देने का मतलब है रूस को अगले हमले के लिए मौका देना। उन्होंने पहले भी यूक्रेन की संविधान का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए जनमत संग्रह की जरूरत होती है और हम किसी हमलावर को अपनी जमीन तोहफे में नहीं देने वाले। इस बीच रूस ने गर्मियों के शुरू होते ही फिर से हमला तेज कर दिया है और बहुत कम समय में पश्चिमी शहर डोब्रोपिलिया के निकट दस किलोमीटर आगे बढ़ चुका है। श्री ज़ेलेंस्की ने इसे एक रणनीतिक अफवाह बताते हुए कहा कि

Next Post

रूस को अमेरिका के साथ संबध सुधरने की उम्मीद

Wed Aug 13 , 2025
मॉस्को/वाशिंगटन, 13 अगस्त (वार्ता) रूस को उम्मीद है कि देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच अलास्का में होने वाली आगामी बैठक द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने में मदद कर सकती है। मीडिया रिपोर्टों में रूस के विदेश उपमंत्री सर्गेई रयाबकोव के हवाले से यह […]

You May Like