रूस को अमेरिका के साथ संबध सुधरने की उम्मीद

मॉस्को/वाशिंगटन, 13 अगस्त (वार्ता) रूस को उम्मीद है कि देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच अलास्का में होने वाली आगामी बैठक द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने में मदद कर सकती है।
मीडिया रिपोर्टों में रूस के विदेश उपमंत्री सर्गेई रयाबकोव के हवाले से यह जानकारी दी गयी।
श्री रयाबकोव ने कहा कि अलास्का शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच सीधी यात्री उड़ानों की बहाली सहित विशिष्ट मुद्दों के समाधान को आगे बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
“रूसी दैनिक ‘इज़वेस्टिया’ की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार श्री रयाबकोव ने कहा “हमें उम्मीद है कि आगामी उच्च-स्तरीय बैठक द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने में मदद करेगी जिससे हम हवाई संपर्क बहाल करने जैसे मुद्दों पर आगे बढ़ सकेंगे।”
गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने सोमवार को कहा कि शुक्रवार को श्री पुतिन के साथ उनकी आगामी बैठक ” सोचने समझने पर आधारित ” होगी।
उधर रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने वार्ता स्थल के चयन को “तार्किक” बताते हुए कहा कि यह वह क्षेत्र है जहां दोनों देशों के आर्थिक हित एक दूसरे से जुड़ते हैं।

Next Post

भारत, पाकिस्तान दोनों के साथ हमारे संबंध पहले की तरह ही अच्छे हैं: अमेरिका

Wed Aug 13 , 2025
वाशिंगटन/ नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के विदेश विभाग ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ उसके संबंध पहले जैसे ही अच्छे हैं और वह क्षेत्रीय और वैश्विक भलाई के लिए दोनों के साथ काम करने को प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैम्मी ब्रूस ने […]

You May Like