वोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस जयपुर में बुधवार को करेगी विरोध प्रदर्शन

जयपुर, 11 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाये गये वोट चोरी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बुधवार को जयपुर में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि श्री डोटासरा के नेतृत्व में 13 अगस्त को सुबह दस बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक, गर्वमेंट हॉस्टलतक पैदल मार्च निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। पैदल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि श्री राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का खुलासा करने के बाद चुनाव आयोग के विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिए जाने तथा केन्द्र सरकार द्वारा इस मुद्दें को दबाने का प्रयास किये जाने के विरोध में पूरे देशभर में इण्डिया गठबंधन द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त प्रातः दस बजे लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति-एक वोट के अधिकार की रक्षा के लिए यह पैदल मार्च निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

 

Next Post

आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ा है बिहार, अब इसकी जवाबदेही तय हो: चिराग

Mon Aug 11 , 2025
पटना, 11 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज गया जी के गांधी मैदान में आयोजित नव- संकल्प महासभा के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी बिहार पिछड़ा हुआ है, […]

You May Like