पुलिस की समझाइश से बिखरता परिवार फिर जुड़ा

विदिशा। 10 सितंबर को रानी पति खिलानसिंह केवट उम्र 24 वर्ष निवासी कस्बाखेड़ी अपने परिजन के साथ थाना नटेरन उपस्थित हुई। रानी द्वारा थाना प्रभारी को बताया गया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व खिलानसिंह केवट निवासी कस्बाखेड़ी से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था।

रानी ने बताया कि उसका पति उसे साथ रखने से इंकार कर रहा है और कहता है कि यह विवाह उसकी इच्छा के विरुद्ध हुआ था। इस पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिखा भलावी के मार्गदर्शन में नटेरन पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर धैर्यपूर्वक बातचीत कराई। पूछताछ में अनावेदक खिलानसिंह ने भी स्वीकार किया कि परिवार के दबाव में विवाह किया गया था इसलिए वह पत्नी को साथ रखने से बच रहा था।

थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक गोकुल अजनेरिया, प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा एवं आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार ने दोनों को समझाइश देकर आपसी मतभेद दूर कराए। पुलिस की पहल से पति-पत्नी ने आपसी सहमति से खुशी-खुशी साथ रहने का निर्णय लिया।

Next Post

बंगलादेश ने श्रीलंका को दिया 140 रनों का लक्ष्य

Sat Sep 13 , 2025
अबु धाबी, 13 सितम्बर (वार्ता) शमीम हुसैन (नाबाद 42), जाकेर अली (नाबाद 41) और कप्तान लिटन कुमार दास (28) की जूझारू पारियों के दम पर बंगलादेश ने शनिवार को एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 140 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां श्रीलंका के […]

You May Like