नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत दाम बढ़े जबकि गेहूँ में नरमी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। दालों और चीनी में मजबूती देखी गयी।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 129 रिंगिट चढ़कर 4,384 रिंगिट प्रति टन बोला गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.85 प्रतिशत मजबूत हुआ और 53.50 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 88 रुपये बढ़कर 3,824.93 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गयी। गेहूँ 14 रुपये टूटकर 2,841.38 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी लगभग 17 रुपये सस्ता होकर 3,295.43 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
सरसों तेल औसतन 228 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। मूँगफली तेल में 115 रुपये की तेजी रही। वनस्पति 44 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। पाम ऑयल में 68 रुपये की गिरावट रही। सूरजमुखी तेल का भाव 25 रुपये बढ़ा। सोया तेल 93 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 73 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 111 रुपये और तुअर दाल करीब 134 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। उड़द दाल में करीब पाँच रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। दाल मूँग भी 82 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 27 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 18 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।
