पति असम- नेपाल घूमने गए, पत्नी मायके, घर में हुई चोरी

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत व्यास कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, डेढ़ की नगदी पार कर दी चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पति असम, नेपाल घूमने गया था और पत्नी सास के साथ मायके गई हुई थी।

पुलिस के मुताबिक श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर 35 वर्ष निवासी व्यास कालोनी पाटन ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि पति जितेन्द्र उर्फ जित्तू ठाकुर लगभग 5 दिन पहले असम, नेपाल तरफ घूमने गये हैं। रक्षा बंधन त्यौहार होने से उसकी सास कौशिल्या बाई दोपहर में अपने मायके सूरादेही चली गई थी वह भी दोपहर लगभग 1-30 बजे अपने बच्चों केा लेकर अपने भाई प्रीतम सिंह के घर राखी बांधने कटंगी रोड़ पाटन चली गयी थी। रविवार को घर वापस आयी तो देखी जाली वाले गेट में ताला टूटा था, दरवाजा खुला था एवं अंदर के सभी दरवाजे खुले थे, सास के कमरे की आलमारी का लॉक टूटा था आलमारी में रखे सोने के 2 कंगन, 1 माला, 2 छोटी माला, चांदी के 5 सिक्के, 6 जोड़ी पायल, नगदी 1 लाख 50 हजार रूपये नगद नहीं थे।

Next Post

ट्रेक्टर ले गए चोर

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाने में विशाल यादव 30 वर्ष निवासी नहर के पास ग्राम सिवनी टोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेती किसानी करता है। अज्ञात चोर घर के सामने खड़ा उसका स्वराज कम्पनी का टे्क्टर क्रमांक एमपी 20 एबी 7139 कीमत लगभग 3 लाख रूपये का चोरी कर ले गया। […]

You May Like