एशिया कप 2025 में अर्शदीप सिंह के पास बड़ा मौका

भारतीय टीम के खिलाफ इस वक्त इंग्लैंड सीरीज को खत्म कर अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। इसके बाद टीम इंडिया को अगले महीने की 9 सितंबर से एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। बता दें कि एशिया कप 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगा। इस दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप के पास इतिहास रचने का मौका है।

अब तक अर्शदीप सिंह अपने टी20 करियर में कुल 63 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 99 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में यदि अर्शदीप सिंह एशिया कप के दौरान एक विकेट और लेने में सफल होते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय होंगे। संभावना है कि एशिया कप में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

Next Post

फास्ट फूड से लेकर बैग तक होंगे महंगे, इन ब्रांड्स ने बढ़ाए दाम

Sun Aug 10 , 2025
ट्रंप टैरिफ का झटका : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका में इम्‍पोर्ट होने वाले कई उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं और लोगों को इनके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। Adidas, Walmart, Nike जैसी बड़ी कंपनियों […]

You May Like