जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर में कुएं में डूबने से महिला की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक रमेश पटेल 62 वर्ष निवासी तेवर थाना भेडाघाट ने सूचना दी कि वह कृषि कार्य करता है उसकी मां कुसुम बाई 85 वर्ष उसके साथ रहती थी, शाम लगभग 04 बजे माता जी खेत तरफ घूमने गयी थी.
जो शाम को घर वापस नहीं आयी तो हम लोग गांव एवं खेत में देखने गये, उसकी माता कुसुम बाई चमन पटेल के खेत में बने कुआ में पानी में रात लगभग 8 बजे उतराते हुये दिखी, जिनकी मौत कुआ के पानी में डूबने से हुई है। मृतिका के शव को परिवारजनो एवं ग्रामवासियो की मदद से निकलवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
