सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच घमासान जारी, घने जंगल और खराब मौसम के चलते ऑपरेशन में आ रही है दिक्कत।
जम्मू-कश्मीर, 09 अगस्त (वार्ता): दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच पिछले 9 दिनों से जारी मुठभेड़ में अब तक दो जवान शहीद हो गए हैं। घने जंगल और खराब मौसम के कारण ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं, जिससे आतंकियों को छिपने का मौका मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को कुलगाम के जंगली और पहाड़ी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ पाकर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ अभी भी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है ताकि जल्द से जल्द ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया जा सके।

