खजराना में MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.30 लाख का माल जब्त


इंदौर: पुलिस ने खजराना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 12.7 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स और बाइक के साथ गिरफ्तार किया. बरामद ड्रग्स की कीमत 1.30 लाख रुपए आंकी गई है. डीसीपी हंसराज सिंह, एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह और एसीपी कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव की टीम ने लाभ गंगा गार्डन के पीछे सर्विस रोड पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा.

आरोपियों की पहचान आमीन (24) निवासी सम्राट नगर और गोलू उर्फ सैयद युसुफ (29) निवासी अशर्फी कॉलोनी के रूप में हुई. दोनों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और सस्ते में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

विक्टोरिया म्बोको ने नाओमी ओसाका को हराकर जीता कैनेडियन ओपन

Sat Aug 9 , 2025
मॉन्ट्रियल, (वार्ता) वाइल्डकार्ड विक्टोरिया म्बोको ने कैनेडियन ओपन के फाइनल में चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता। लगातार दूसरे मैच में, 18 वर्षीय कनाडाई खिलाड़ी को पहला सेट हारने के बाद धैर्य दिखाना पड़ा, लेकिन उन्होंने 2-6, 6-4, 6-1 से जीत […]

You May Like