शिमला, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार न केवल प्रेम के बंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि समग्र समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रक्षाबंधन’ भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक है और भाईचारे के पवित्र बंधन को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि यह अवसर राज्य और देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक अवसर है।
