अमेरिका से बातचीत दोबारा करने पर फैसला नहीं: ईरान

तेहरान, 07 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) ईरानी उप विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका से परमाणु वार्ता फिर शुरू करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है लेकिन दोनों पक्षों में संवाद बना हुआ है।

श्री अराघची ने चैनल तेहरान पर एक साक्षात्कार में कहा, ”अमेरिका से बातचीत को लेकर कोई आखिरी फैसला अभी नहीं हुआ है। इतना अवश्य है कि संपर्क बने हुए हैं। उनको अमेरिका से संदेश तो मिले हैं पर बातचीत होगी या नहीं, यह इस पर निर्भर करता है कि ईरानी हितों का सम्मान होता है या नहीं।”

उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका के बीच ओमान की मध्यस्थता से ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर पांच दौर की बातचीत हुई है और इसका छठा दौर 15 जून को होने वाला था लेकिन उसका इजरायल से तनाव गहराने से यह वार्ता नहीं हो पाई।

 

Next Post

किताबों पर प्रतिबंध लगाना अनुचित : मीरवाइज़

Thu Aug 7 , 2025
श्रीनगर, 07 अगस्त (वार्ता) कश्मीर के प्रमुख मौलवी और हुर्रियत अध्यक्ष मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने गुरुवार को कहा कि किताबों पर प्रतिबंध लगाने से ऐतिहासिक तथ्य और कश्मीर के लोगों की जीवंत स्मृतियों को मिटाया नहीं जा सकता है। मीरवाइज़ जम्मू-कश्मीर सरकार की उस अधिसूचना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे […]

You May Like