तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानें फिर से शुरू

न्यूयॉर्क, 07 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस ने बुधवार देर रात अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दीं। इससे कुछ घंटे पहले कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण कंपनी को पूरे देश में उड़ानें रोकनी पड़ी थीं।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि आंतरिक प्रौद्योगिकी समस्या का समाधान कर लिया गया है यद्यपि हमें कुछ विलम्ब की आशंका है लेकिन फिर भी हमारी टीम सामान्य परिचालन बहाल करने की दिशा में काम कर रही है।
एयरलाइन ने आगे कहा कि यह समस्या उस सिस्टम से जुड़ी हुई है जिसमें हर उड़ान की जानकारी होती है जिसे बाद में दूसरे सिस्टम में डाला जाता है जिनमें वज़न एवं संतुलन की गणना और उड़ान के समय को ट्रैक करने वाले सिस्टम भी शामिल हैं। हालांकि एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि इस गड़बड़ी का कारण क्या था।
अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार पूर्वी समयानुसार शाम छह बजे (2200 जीएमटी) के बाद शुरू हुई इस खराबी के कारण शिकागो, ह्यूस्टन, डेनवर, नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को सहित कई प्रमुख यूनाइटेड एयरलाइंस के हवाई अड्डों पर उड़ानें रोकनी पड़ीं।
फ्लाइटअवेयर के उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि बुधवार को एयरलाइन की 1,038 या 34 प्रतिशत उड़ानों में विलंब हुईं।
यूनाइटेड एयरलाइंस तकनीकी समस्या से जूझने वाली पहली अमेरिकी एयरलाइन नहीं है। इससे पहले डेल्टा एयरलाइंस ने 2024 की गर्मियों में एक दोषपूर्ण सॉफ़्टवेयर अपडेट के कारण हुई एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी थी।

Next Post

सिराज को वह सम्मान नहीं मिलता जो मिलना चाहिए : तेंदुलकर

Thu Aug 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) लीजेंड बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन कुछ भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाई। यह सीरीज, आखिरी दिन के दिल थाम देने वाले अंत के बाद 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। तेंदुलकर […]

You May Like