प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की सीरीज ‘अंधेरा’ का 14 अगस्त को होगा प्रीमियर

मुंबई, (वार्ता) सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज़ ‘अंधेरा’ 14 अगस्त से सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपनी नई सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज़ ‘अंधेरा’ की ग्लोबल प्रीमियर डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज़ 14 अगस्त से सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रिय बापट, करणवीर मल्होत्रा, प्राजक्ता कोली और सुरवीन चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही वत्सल सेठ, पर्वीन डबास और प्रणय पचौरी भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे।

सीरीज ‘अंधेरा’ को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, कासिम जगमगिया, मोहित शाह और करण अंशुमन ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि विशाल रामचंदानी एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं। इस आठ-एपिसोड की रोमांचक ड्रामा सीरीज़ को गौरव देसाई, राघव दार, चिंतन सरदा और करण अंशुमन ने लिखा है, और इसका निर्देशन राघव दार ने किया है। यह शो इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा और सुपरनैचुरल हॉरर का दमदार मेल है, जो दर्शकों को एक अलग ही विजुअल अनुभव देगा। ‘अंधेरा’ का प्रीमियर 14 अगस्त को सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में होगा।

 

 

Next Post

मुनव्वर फारूकी ने फ़र्स्ट कॉपी 2 और नई सीरीज़ अंगड़िया की घोषणा की

Thu Aug 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारूकी ने अपने आने प्रोजेक्ट फ़र्स्ट कॉपी 2 और अंगड़िया की घोषणा की है। अपनी तेज़-तर्रार हाज़िरजवाबी, म्यूज़िक टैलेंट और रियलिटी शो बिग बॉस की जीत के लिए मशहूर मुनव्वर ने अब फर्स्ट कॉपी के जरिये एक्टिंग की दुनिया में […]

You May Like

Play sound