शुभमन गिल जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकित

दुबई, (वार्ता) भारत के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर के साथ, भारत के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष वर्ग में नामांकित किया गया है। इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफिया डंकले और सोफी एक्लेस्टोन के साथ आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस भी महिला वर्ग में नामांकित हैं।

इस दौरान गिल ने कुल 567 रन बनाए हैं, जिसमें बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बनाए गए 430 रन भी शामिल हैं, जो उन्हें इस दौड़ में शामिल करता है। वहीं स्टोक्स और मुल्डर ने भी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है।

डंकले के बल्ले और एक्लेस्टोन के भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर किए गए प्रदर्शन ने उन्हें इस दौड़ में शामिल किया है, जबकि लुईस का जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों प्रारूपों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन उन्हें इस दौड़ में शामिल करता है।

एक स्वतंत्र आईसीसी वोटिंग अकादमी और दुनिया भर के प्रशंसकों को अब विजेताओं का फैसला करने के लिए वोट देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Next Post

सिराज ने हाल के दिनों में बहुत सुधार किया है : मोईन अली

Thu Aug 7 , 2025
लंदन, (वार्ता) इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न सीरीज़ में भारत के मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कहा कि इस गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक संपूर्ण गेंदबाज बनने की दिशा में बड़ी प्रगति की है। प्रमुख […]

You May Like