पंचांग 05 अगस्त 2025:-
रा.मि. 14 संवत् 2082 श्रावण शुक्ल एकादशी भौमवासरे दिन 11/29, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन 10/57, ऐन्द्र योगे दिन 7/57, विष्टि करणे सू.उ. 5/26 सू.अ. 6/34, चन्द्रचार वृश्चिक दिन 10/57 से धनु, पर्व- पुत्रदा एकादशी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 05 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में सुखों की प्राप्ति होगी, मन में उत्साह बना रहेगा, मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, व्यर्थ के वाद विवाद से बचें, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, धार्मिक कार्यो मेंसंलग्नता रहेगी, राजनीति में असमंजस्यता रहेगी, व्यक्तिगत संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा में व्यवधान आयेगा, वर्ष के अन्त में दौड़धूप होगी, मित्र के व्यक्तिगत विवाद से दूर रहें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, मन में उत्साह बना रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की व्यक्तिगत संबंधों में अत्याधिक दौड़धूप करने से मानसिक तनाव रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से व्यर्थ विवाद होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा.
—————————————————
आज का भविष्य- मंगलवार 05 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, गौरवर्ण का लंबे कद का दुबला पतला एवं बुद्धिमान और जिद्दी-मनमौजी होगा, किसी की नहीं सुनेगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, इंजीनियरिंग में तरक्की करेगा, माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————
मेष- नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था कर लेंगे, मानसिक प्रसन्नता होगी, व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, परेशानियों का निवारण होगा.
वृषभ- घरेलू आयोजन में भाग लेंगे, मातृपक्ष से विशिष्टजनों का समाचार मिलेगा, मतभेदों से बचने का प्रयास करें, मार्गदर्शन मिलेगा.
मिथुन- मित्रों से किया गया वायदा निभाने में मुश्किल होगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण समाचारों की योजना बनेगी, जरूरी विचार विमर्श होगा.
कर्क- रूखे व्यवहार से परिचितों को नाराज कर सकते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी.
सिंह- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण कर्ज हो सकता है, अतिथि आगमन होगा, इष्ट मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से कुछ कार्यो में सफलता मिलेगी.
कन्या- विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकला बना लेंगे, संतान संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, नवीन कार्यो के प्रति मन का झुकाव रहेगा.
तुला- प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, अधिनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारों को प्रयास करने पर रोजगार मिलेगा.
वृश्चिक- कारोबारी विस्तार की संभावना, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कुटुम्बियों का सहयोग प्राप्त होगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी.
धनु- सामाजिक कार्यो में शामिल होकर मन को खुशी मिलेगी, भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे, अधिक वाकपटुता से काम बिगड़ सकता है, वार्तालाप संयमित रखें.
मकर- कार्यक्षेत्र में सहयोग लाभदायी रहेगा, यात्रा मे उठाईगीरों से सावधान रहें, दूर गये मित्र के संबंध में समाचार प्राप्त हो सकता है.
कुम्भ- अधिकारियों का मेलजोल लाभदायक रहेगा, इच्छित कार्यो की रूपरेखा बनेगी, सफलता प्राप्त होगी, मन में हर्ष और उत्साह बना रहेगा.
मीन- मन की बात मित्रों से कह दें, तनाव कम होगा, पारिवारिक यात्रा हो सकती है, नौकरी में व्यस्तता रहेगी, तनाव की स्थिति से बचें.
—————————————————
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल एकादशी को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़-खांड, शक्कर, नारियल, छुहारा, बादाम, मीन के भाव में तेजी होगी, अलसी, अरंडी, सींगदाना, में नरमी रहेगी, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन, में समता रहेगी, भाग्यांक 3787 है.
—————————————————
