कान्यकुब्ज सेवा संघ का अध्यक्ष भुवनेश्वर वाजपेयी व सचिव किशोर दीक्षित को चुना गया

ग्वालियर: कान्यकुब्ज सेवा संघ की कार्यकारिणी का निर्वाचन संघ के पूर्व अध्यक्ष कौशल वाजपेयी, सचिव संजय दीक्षित, सलाहकार शिवाजी राव दीक्षित एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। यह चुनाव खेड़ापति कालोनी स्थित के के होस्टल में हुआ। निर्विरोध रूप से संपन्न इस चयन प्रक्रिया में भुवनेश्वर बाजपेयी को अध्यक्ष, एडवोकेट किशोर दीक्षित को सचिव नियुक्त किया गया।

साथ ही अन्य पदों पर भी चुनाव हुआ जिसमें शशांक दीक्षित को कोषाध्यक्ष, नरेश शुक्ला को आय व्यय परीक्षक, अजय वाजपेयी को सलाहकार के रूप में चुना गया। साथ ही रंजना दीक्षित, व्यंजना मिश्रा रानी मिश्रा शीला दीक्षित, अंशुल वाजपेयी, आशिष पांडे, सुरेश चंद्र तिवारी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। संरक्षक मंडल की भी घोषणा की गई जिसमें अनूप मिश्रा (पूर्व मंत्री), दीपक वाजपेई, घनश्याम दीक्षित, राकेश मोहन दीक्षित, राकेश दीक्षित, राजेश दीक्षित, एड शिवाजी राव दीक्षित शामिल हैं।

Next Post

सोमेश्वर धाम के ताले खुलवाने के संकल्प के साथ निकलेगी कल विशाल कावड़ यात्रा

Sun Aug 3 , 2025
रायसेन। कल सोमवार को सुबह 10 बजे मारुति नंदन मंदिर पाटनदेव से ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। माध्यम ग्रुप रायसेन द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य किले स्थित सोमेश्वर धाम मंदिर के ताले खुलवाना है। यात्रा में केसरिया वस्त्रधारी महिलाएं, युवा और धार्मिक संगठन शामिल होंगे। नर्मदा […]

You May Like