संयुक्त राष्ट्र समर्थित एजेंसी गाजा में भुखमरी से हो रही मौतों पर चिंतित

न्यूयॉर्क, 30 जुलाई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र से संबंधित एक खाद्य सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गाजा में इस समय “अकाल अपनी सबसे खराब स्थिति” में है।

इंटीग्रेटिड फूड सिक्योरिटी फेज क्लासिफिकेशन (आईपीसी) एजेंसी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यहां संघर्ष तीव्र होने और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के कारण भोजन, दूसरी जरुरी चीजों और सेवाओं में भारी गिरावट आई है। इस वजह से यहां भुखमरी, कुपोषण और दूसरी बीमारियां फैल रही हैं।

आईपीसी ने कहा कि इस चेतावनी का उद्देश्य “तेजी से बिगड़ती मानवीय स्थिति पर तत्काल ध्यान आकर्षित करना” है। इसमें कहा गया है कि अप्रैल से मध्य जुलाई के बीच 20,000 से ज़्यादा बच्चों को अत्यधिक कुपोषण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इनमें से 3,000 से ज़्यादा गंभीर रूप से कुपोषित हैं।

एजेंसी ने अपने अलर्ट में कहा है कि शत्रुतापूर्ण कार्रवाई खत्म हो और लोगों के जीवन पर आसन्न खतरों को देखते हुए “तत्काल कार्रवाई” की जाए।

उधर इजरायल पर नाकाबंदी तोड़ने, गाजा में सहायता पहुँचाने और युद्ध समाप्त करने का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दबाव बढ़ रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि गाजा में “वास्तविक भुखमरी” है। यह बयान इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पहले के उन बयानों के विपरीत है, जिन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया था कि वहाँ कोई भुखमरी नहीं है।

 

 

Next Post

बुमराह की अनुपस्थिति में सीरीज में बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया

Wed Jul 30 , 2025
लंदन, 30 जुलाई (वार्ता) भारतीय टीम चौथा टेस्ट साहसिक ढंग से ड्रा कराने के बाद नए उत्साह से इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में सीरीज बराबर करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। हालांकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। […]

You May Like