कोनेरू हंपी को हराकर दिव्या देशमुख ने जीता फिडे महिला विश्वकप का खिताब

आज खेले गये रैपिड राउंड में दिव्या देशमुख ने सफेद मोहरों के साथ आक्रामक शुरूआत की। हंपी ने काले मोहरों से खेलते हुए मैच को ड्रॉ करवाया और मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली। रैपिड राउंड के दूसरे गेम में काले मोहरों से खेलती हुई दिव्या देशमुख शुरुआत से हावी रहीं। कोनेरू रैपिड राउंड के दूसरे गेम में गलती की और दिव्या ने उसका फायदा उठाया। दिव्या ने टाईब्रेक में हंपी को 1.5-0.5 के स्कोर से हराया।

इस जीत के साथ अब वह 88वीं भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गई हैं। दिव्या फिडे महिला विश्वकप 2025 में जीत के साथ ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाली चौथी भारतीय महिला है।

Next Post

खलील ने निजी कारणों से एसेक्स के साथ अपना अनुबंध किया समाप्त

Mon Jul 28 , 2025
एसेक्स (इंग्लैंड) 28 जुलाई (वार्ता) काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद भारतीय गेंदबाज खलील अहमद ने निजी कारणों से क्लब के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है। खलील ने शुरुआत में एसेक्स क्लब के साथ दो महीने के लिए अनुबंध किया था, […]

You May Like