देवास: ट्रैफिक थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल राजकुमार मालवीय को सोमवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वे एजेके थाना परिसर के बाथरूम जा रहे थे। ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे राजकुमार जैसे ही निकले, वाहन के नीचे से अचानक एक सांप निकला और पैर में काट लिया।
साथ मौजूद आरक्षक जगदीश प्रजापति और दुर्गेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। राजकुमार महाकाल सवारी में ड्यूटी पर तैनात होने वाले थे।गनीमत रही कि समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल राजकुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।
