एसेक्स ने ससेक्स को पारी और 39 रनों से हराया

लंदन, 25 जुलाई (वार्ता) मैट क्रिचली (123 रन और चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन तथा जॉर्डन कॉक्स (132) की शतकीय पारियों की बदौलत एसेक्स ने ससेक्स को पारी और 39 रनों से हराकर काउंटी चैंपियनशिप में सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की।

जेम्स कोल्स (108) ने लगातार तीसरा चैंपियनशिप शतक पूरा किया, लेकिन ससेक्स अपनी दूसरी पारी में 261 रनों पर सिमट गई और मई 2022 के बाद से होव में उसे अपनी पहली चैंपियनशिप हार का सामना करना पड़ा।

अंतिम दिन की शुरुआत में ससेक्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, एसेक्स को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए अभी भी 55 रनों की जरूरत थी और उसके केवल तीन विकेट बचे थे। इस दौरान कोल्स कल नाबाद 99 रन से आगे खेलते हुए डरहम और वार्विकशायर के खिलाफ शतकों के बाद अपना सातवां प्रथम श्रेणी शतक पूरा करने में सफल रहे, उन्होंने मैट क्रिचली के पहले ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। कोल्स 108 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 214 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और एक छक्का लगाया।

हार्मर को दूसरे ओवर में सफलता मिली जब एरी कारवेलस ने लेग साइड में गेंद को उछाला और माइकल पेपर ने उनका बेहतरीन कैच लपका। क्रिचली ने हेनरी क्रोकोम्ब को दो रन पर बोल्ड कर 261 के स्कोर पर ससेक्स की पारी का अंत किया।

एसेक्स के लिए लेग स्पिनर ने मैट क्रिचली 18.1 ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए। साइमन हार्मर को दो विकेट मिले। जेमी पोर्टर, सैम कुक और खलील अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ससेक्स ने पहली पारी में 204 रन बनाये थे। इसके बाद एसेक्स ने मैट क्रिचली तथा जॉर्डन कॉक्स की शतकीय पारियों की बदौलत 504 रन का स्कोर खड़ा कर 300 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

Next Post

मड़वास पुलिस ने बरामद किया 8 लाख का वाहन मय कल्टीवेटर

Fri Jul 25 , 2025
सीधी। मड़वास पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाला महिन्द्रा कंपनी का नया लाल रंग का ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बरामद किया है। 30 जून 2025 को फरियादी राजकुमार सिंह ने थाना मड़वास में रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like