अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच टैरिफ मसले पर वार्ता फिलहाल स्थगित

सिओल, 24 जुलाई (वार्ता) दक्षिण कोरिया और अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ संबधी प्रावधानों के विषय पर होने वाली उच्च स्तरीय वार्ता अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की व्यस्तता के कारण स्थगित कर दी गई है।

दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्रालय ने गुरूवार को बताया कि बातचीत के लिये श्री बेसेंट और दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री कू युन-चिओल तथा दोनों देशों के शीर्ष व्यापार दूतों के बीच होने वाली बैठक को जल्द से जल्द पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस उच्च स्तरीय वार्ता में दक्षिण कोरियाई वित्त मंत्री श्री चिओल और व्यापार मंत्री येओ हान-कू और उनके अमेरिकी समकक्षों श्री बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर की भागीदारी होनी थी। मंत्रालय के प्रवक्ता कांग यंग-क्यू के हवाले से समाचार एजेंसी ने कहा, “अमेरिका ने निकट भविष्य में वार्ता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है और दोनो देश जल्द से जल्द वार्ता के लिए एक नई तारीख तय करेंगे।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री कू ने अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है। हालांकि पहले ही वाशिंगटन पहुंच चुके श्री येओ और उद्योग मंत्री किम जंग-क्वान अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श जारी रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने एक जुलाई को घोषणा की थी कि वह एक अगस्त से दक्षिण कोरिया और जापान से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगांएगे।

Next Post

थाइलैंड ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की

Thu Jul 24 , 2025
बैंकॉक, 24 जुलाई (वार्ता) कम्बोडिया में सीमा विवाद को लेकर हफ्तों से चल रहा तनाव झड़पों में बदल गया और इसी घटनाक्रम में थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दोनों देशों के बीच जारी झड़पों में अब […]

You May Like

मनोरंजन