मोदी ने धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

मोदी ने धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

नई दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) श्री जगदीप धनखड़ के एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है।

श्री मोदी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री धनखड़ को उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है ।

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा , “ श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि श्री धनखड़ ने सोमवार देर शाम अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

Next Post

राज्य सभा में विपक्ष के हंगामे के बीच दी गयी धनखड़ के इस्तीफे की औपचारिक सूचना

Tue Jul 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) राज्य सभा को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की मंगलवार को औपचारिक सूचना दी गयी। पीठासीन उप सभापति घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्वाह्न में स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन में प्रश्न-काल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे और […]

You May Like