रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज़ बदमाश ने फरियादी को धमकाया, फिर डंडे से पीटा

इंदौर. विजय नगर क्षेत्र में एक बदमाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने से नाराज़ होकर फरियादी को गन दिखाकर धमकाया और डंडे से हमला कर दिया. यही नहीं मौके पर पहुंची फरियादी की बहनों से भी बदसलूकी कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूनम पैलेस कॉलोनी भूसा मंडी निवासी युवराज शर्मा ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार रात करीब 10.25 बजे वह चित्रा नगर स्थित स्टार मिल्क डेयरी पर दूध लेने गया था. तभी मालवीय नगर निवासी रजत बुंदेला वहां पहुंचा. वह हाथ में काले रंग की गन लिए हुए था. आते ही उसने युवराज को धमकाते हुए कहा “तूने मेरी थाने में रिपोर्ट क्यों लिखाई, तुझे जान से मार दूंगा.” युवराज ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी उससे रुपए मांगने लगा. जब उसने देने से इनकार किया तो गालियां देने लगा. विरोध करने पर रजत ने डंडे से हमला कर दिया. युवराज ने तत्काल परिजनों को फोन कर बुलाया, जिस पर उसकी बहनें अवंतिका शर्मा और रोहिनी शर्मा मौके पर पहुंचीं. आरोपी ने उन्हें भी गालियां दीं और धक्का-मुक्की कर दी. पीड़ित परिवार की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने आरोपी रजत बुंदेला के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और महिलाओं से अभद्रता करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

नशे में धुत भाई ने बहन पर बरसाया कहर, सिर फोड़ा, घर में की तोड़फोड़

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में पहुंचे एक युवक ने बहन के समझाने पर आपा खो दिया और उस पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि महिला के सिर से खून बहने लगा. आरोपी ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की […]

You May Like