
रीवा।निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान निरंतर जारी है. नया बस स्टैंड शहडोल मोड़ पर गोमतिया रखकर अतिक्रमण किया गया था साथ ही कई दुकानदारो द्वारा सडक़ मार्ग की ओर अतिक्रमण करते हुये टीन सेड बनाकर व्यापार किया जा रहा था जिस कारण से राहगीरो को समस्या का सामना करना पड़ रहा था एवं आवागवन अवरूद्ध हो रहा था जिसे अतिक्रमण दल द्वारा हटाये जाने की कार्यवाही की गई. साथ ही चेतावनी दी गई कि दुबारा पाये जाने पर जप्ती के साथ कड़ी कार्यवाही की जावेगी. वार्ड क्र. 15 में अवैध मकान निर्माण कार्य रोके जाने की कार्यवाही की गई. उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण सहायक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी मौजूद रहे.
