सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में पिछड़ा सतना

सतना। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जून माह की ग्रेडिंग जारी कर दी गई। प्रथम समूह के 28 जिलों में सतना जिले को 23वां स्थान प्राप्त हुआ है और जिला इस बार बी ग्रेड में रहा।

जबकि रीवा संभाग के सिंगरौली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। रीवा जिला 17वें स्थान पर रहा जबकि सीधी जिले को 14वां स्थान मिला। रीवा संभाग के सभी जिले सतना को छोड़कर ए ग्रेड में शामिल हुए हैं।प्रथम समूह के जिलों में गुना जिला शीर्ष स्थान पर रहा। गौरतलब है कि इससे पहले सतना जिला अक्सर 7 से 14वें स्थान के बीच रहता था और कई बार टॉप 5 जिलों में भी शामिल हो चुका है। द्वितीय समूह के जिलों की स्थिति द्वितीय समूह के 27 जिलों में मैहर जिले को 19वां स्थान प्राप्त हुआ है। मऊगंज जिला 13वें स्थान पर रहा। नवगठित पांढुरना जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया जबकि शाजापुर द्वितीय समूह में प्रथम स्थान पर रहा।

Next Post

इंदौर में डेढ़ घंटे में बरसा पौन इंच पानी

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. करीब डेढ़ घंटे में बादलों ने शहर को भिगो दिया. इसके पहले पिछले सोमवार को बादल बरसे थे, लेकिन हल्के फुल्की बारिश हुई थी. सोमवार को डेढ़ घंटे में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई. इस तरह अभी तक शहर में 7.25 इंच बारिश हुई है, जो पिछले […]

You May Like