झाडला जोड़ पर हादसा: हाईवे पर बैठे गौवंश पर चढ़ा ट्रक, 3 की मौत

ब्यावरा/कुरावर। हजारों की संख्या में बेसहारा गौवंश हाईवे, सडक़, चौराहों पर रहने को मजबूर है. आये दिन सडक़ दुर्घटनाओं में गौवंश की दर्दनाक मौत हो रही है. ताजा घटनाक्रम में नरसिंहगढ- कुरावर के मध्य झाडला जोड़ के यहां बीती रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 गायों की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक के साथ एक गाय 200 मीटर तक घिसटाते हुए गई. घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके पर से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार झाडला जोड़ स्थित हाईवे पर बैठे गौवंश को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. जिससे 2 गौवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

केबिन में फंसी गाय

वाहन की टक्कर से गौवंश की दर्दनाक मौत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक गाय ट्रक के केबिन में फंस गई, ट्रक के साथ करीब 200 मीटर तक गाय घिसटाते हुए गई. आसपास होटल पर कुछ लोग आवाज सुनकर जाग उठे जब तक वह वाहन के समीप पहुंचते चालक द्वारा ट्रक में फंसी गाय को निकालकर वाहन लेकर फरार हो गया. गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दो दिन पूर्व ही दो गायो की मौत

जानकारी के अनुसार झाडला जोड़ पर ही दो दिन पूर्व ही रात्रि के समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय और एक बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई थी. कुरावर संवाददाता के अनुसार गत दिवस एक चार पहिया वाहन ने शहर के मध्य मेन मार्केट में एक बछड़े को टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया था. सुठालिया संवाददाता के अनुसार गत दिवस एक घटनाक्रम में सुठालिया स्थित ब्यावरा रोड पर थाने के सामने एक यात्री बस ने गाय को टक्कर मार दी थी जिससे गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद चालक बस छोडक़र भाग गया था. एक अन्य घटना में गत दिवस राजगढ़ रोड पर पीपलबे आश्रम के समीप खिमाखेड़ी पेट्रोल पम्प के यहां तेज रफ्तार कंटेनर ने सडक़ पर बैठी गायों को टक्कर मार दी. दुर्घटना में एक गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक अन्य गाय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

नहीं हो पा रही गौवंश की सुरक्षा

शासन, प्रशासन के सख्त निर्देशों, लाख दावों के बाद भी बेसहारा गौवंश सुरक्षित नहीं हो पा रहा है. हजारों की संख्या में बेसहारा गौवंश हाईवे, स्टेट हाईवे, सडक़, चौराहों पर है. दिन में वाहन चालकों को यह नजर आ जाते है किंतु रात के अंधेरे में खतरा अधिक रहता है. आये दिन सडक़ दुर्घटनाओं में गौवंश की जान पर बन आ रही है.

Next Post

इंदौर-पुणे इंटरसिटी वॉल्वो बस टिही के पास हादसे का शिकार, आग लगने से मची भगदड़

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर. रविवार रात लगभग 8 बजे किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टिही गांव के समीप एबी रोड हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इंदौर से पुणे जा रही इंटरसिटी वॉल्वो बस सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसके बाद बस में आग लग गई. हादसे में […]

You May Like