सेबी कमोडिटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड मार्केट को बढ़ावा देने की दिशा में कर रहा है काम

कोलकाता, (वार्ता) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) इक्विटी मार्केट के अलावा दूसरे एसेट्स में निवेश बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है, क्योंकि ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें अब भी काफी संभावनायें हैं।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण जी. ने यहां उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि लोग कह सकते हैं कि भारतीय बाजार इक्विटी केंद्रित हैं। कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार का विकास हो रहा है, लेकिन इसमें गहराई की कमी है। खासकर कोमोडिटी बाजार में काफी अनछुये अवसर हैं।

उन्होंने कहा, “ सेबी इन एसेट वर्गों में भागीदारी बढ़ाने और नये उत्पाद लाने को प्रोत्साहित कर रहा है। वह कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार में पारदर्शिता और ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहा है, …कोमोडिट डेरिवेटिव्स की पहुंच बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।”

श्री नारायण ने बताया कि पिछले पांच साल में देश में यूनीक डीमैट खाताधारकों की संख्या तीन गुना के अधिक हो गयी है। अब यह संख्या 10 करोड़ पर पहुंच चुकी है। पिछले छह साल में आम लोगों ने बचत से 18 लाख करोड़ रुपये (लगभग 210 अरब डॉलर) इक्विटी जोखिम से जुड़ी म्युचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया है, जिसके कारण ऐसे एयूएम में निवेश जून 2019 के 12 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 53 लाख करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है

कि करीब आधे म्यूचुअल फंड फोलियो शीर्ष 30 शहरों से बाहर के लोगों द्वारा किये गये हैं।

निवेशकों की सुरक्षा के लिए की गयी पहलों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से दो नयी पहलों की शुरुआत की जा रही है। सेबी पर पंजीकृत कंपनियों के लिए एक विशेष यूपीआई हैंडल जारी किया जायेगा। इसके अलावा, यह जानने के लिए कि कोई अकाउंट नंबर सेबी पर पंजीकृत कंपनी का है या नहीं, ‘सेबी-चेक’ नाम से एक यूटिलिटी शुरू की जा रही है।

 

 

Next Post

महापौर एवं निगम आयुक्त स्वच्छता टीम के साथ आज आएंगे इंदौर

Fri Jul 18 , 2025
एयरपोर्ट से लेकर राजवाड़ा तक होगा स्वागत इंदौर:स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में स्वच्छता मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली देश की नगरीय निकायों को राष्ट्रपति द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छता अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया.नई दिल्ली से स्वच्छता अवार्ड लेकर माननीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव आयुक्त शिवम वर्मा एवं स्वच्छता […]

You May Like