मोदी ने दक्षिण कोरिया के साथ रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ करने की प्रतिबद्धता जतायी

नयी दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जेम्यांग के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री किम बू क्यूम के नेतृत्व में गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के साथ रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ करने की भारत की प्रतिबद्धता जतायी।

श्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जेम्यांग ली के साथ अपनी हाल की सकारात्मक बैठक का उल्लेख करते हुए दस वर्ष से जारी भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने नवाचार, रक्षा, पोत निर्माण और कुशल गतिशीलता सहित प्रमुख क्षेत्रों में भागीदारी के निरंतर विकास पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:, “ श्री किम बू क्यूम के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया के विशेष दूतों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। गत माह राष्ट्रपति श्री जेम्यांग ली के साथ हुई मेरी सकारात्मक भेंट का स्मरण कर रहा हूं। दस वर्ष पूर्ण कर रही भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक भागीदारी नवाचार और रक्षा से लेकर पोत निर्माण और कुशल गतिशीलता तक निरंतर विकसित हो रही है। दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि में योगदान कर रहा है।”

 

 

Next Post

बिहार में केवल 5.8 प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म जमा होने बाकी, आठ दिन का मौका

Thu Jul 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) बिहार की मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में अब केवल 5.8 प्रतिशत मतदाताओं के मतगणना-फार्म जमा होने बाकी है। यह जानकारी आयोग ने गुरुवार शाम जारी एक विज्ञप्ति में दी। अधिकारियों ने अब तक पाया है कि राज्य की सूची में 4.5 प्रतिशत […]

You May Like