नकली पुलिस बनकर महिला से ठगी, सोने की चेन लेकर फरार हुए चार बदमाश

देवास: शहर के विजया रोड इलाके में एक महिला से ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को रोका और सुरक्षा का हवाला देते हुए उसकी सोने की चेन उतरवाई और फरार हो गए। घटना नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र की है।55 वर्षीय निर्मला जैन मंदिर से घर लौट रही थीं, तभी दो अलग-अलग बाइकों पर सवार चार युवक आए।

खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्होंने कहा कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए गहनों को सुरक्षित रखें। इसी दौरान आरोपियों ने महिला की सोने की चेन उतरवाई और यह कहकर बैग में रखने को कहा, लेकिन चेन लेकर मौके से फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी बाइक से जाते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हुए हैं।वहीं सुमित अग्रवाल, सीएसपी देवास ने बताया कि दो बाइकों पर चार लोग थे। हम उनकी पहचान के प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की जाएगी।”

Next Post

रानी राजपूत ने शुरू की नई परंपरा: पिता के नाम पौधा रोपकर दी अनोखी श्रद्धांजलि

Thu Jul 17 , 2025
गुना: जिले के आरोन की एक युवती रानी राजपूत ने वृक्षारोपण अभियान के तहत एक नई और प्रेरणादायक पहल की है। आमतौर पर बेटियां माँ के नाम पर पौधा लगाती हैं, लेकिन रानी ने इस परंपरा को तोड़ते हुए अपने पिता के नाम पर पौधा लगाकर एक नई सोच की […]

You May Like