भारी बारिश से रीवा और मऊगंज के स्कूलों में अवकाश घोषित

रीवा:भारी बारिश के कारण रीवा और मऊगंज जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। रीवा जिला प्रशासन अतिक्रमण करने वालों पर अंकुश न लगा पाने की बदौलत आज फिर ट्रांसपोर्ट नगर से सटे शिवकंठ नगर समेत दर्जन भर कालोनियों में लोगों के घरों में पानी भर गया।

रात ढाई बजे से यहां रहने वाले लोग बेबस होकर अपने घरों में पानी भरता देखते रहे। एक हफ्ते पहले भी इन इलाकों मेंं ऐसे ही लोगों के घरों में पानी भरा था। आज इस इलाके में प्रशासन के अफसर आए और बगैर कुछ किए चले गए। घरों में पानी भरने के कारण लोगों को खाने पीने का सामान खराब होने का कष्ट भी झेलना पड़ रहा है।

Next Post

झुग्गी बस्तियों में चला नशा मुक्ति अभियान, नागरिकों ने ली नशा छोड़ने की शपथ

Thu Jul 17 , 2025
इंदौर:मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत तिलक नगर पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों को लेकर आम नागरिकों को जागरूक किया और उन्हें नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई.कार्यक्रम के तहत तिलक नगर […]

You May Like