युवा मोर्चा पदाधिकारी की गाड़ी में मिली 20 पेटी अवैध शराब

जबलपुर। आबकारी वृत्त सिहोरा मझौली अंतर्गत मप्र.आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर पौड़ी-मझौली मार्ग पर रात लगभग 11:00 बजे कार्रवाई की।

मझौली भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम मंडल के कार्यालय मंत्री प्रशांत राय उस समय विवादों में घिर गए जब उनकी आल्टो के 10 कार (क्रमांक एम पी 20 सी जी 3453) से 20 पेटी (180 बल्क लीटर) देशी शराब बरामद की गई। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 5,00,000/- रु है | तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा मिलने पर आबकारी टीम ने कार्यवाही में तत्काल म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क व 34(2)का प्रकरण दर्ज करते हुए प्रशांत राय को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Next Post

‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’100 जिलों में होगी लागू, सालाना 24,000 करोड़ रुपये का परिव्यय

Wed Jul 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश के एक सौ चुनिंदा जिलों में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए छह साल की ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मंज़ूरी दी जिस पर सालाना 24000 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंन् मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के इस […]

You May Like

Play sound