नशे से दूरी है जरूरी अभियान शुरू, विद्यार्थियों और नागरिकों ने ली शपथ

विदिशा। एसपी रोहित काशवानी और एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन में जिलेभर में 15 से 30 जुलाई तक नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न थानों ने रैलियाँ निकालीं और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए। लटेरी, गंजबासौदा, करारिया, दीपनाखेड़ा, मुगलसराय और नटेरन में आयोजित रैलियों में हजारों छात्र, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और नागरिक शामिल हुए। सभी ने नशा न करने का संकल्प लिया और इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। नटेरन में विधायक सूर्य प्रकाश मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पूरे जिले में जनभागीदारी से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Next Post

चोरी की बाईक से आकर की लूट, आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 16 , 2025
विदिशा। फरियादी केशव कुशवाह निवासी रंगई, विदिशा अपने मौसेरे भाई के साथ स्कूटी से बासौदा से विदिशा लौट रहे थे, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने स्कूटी रोकने की कोशिश की. स्कूटी न रोकने पर आरोपियों ने फरियादी को डंडे से मारकर घायल कर दिया और स्कूटी […]

You May Like

मनोरंजन