नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान: DGP ने पोस्टर किया लांच

भोपाल: पुलिस मुख्यालय में आज डीजीपी द्वारा नशे से दूरी–है जरूरी विषय पर नशा मुक्ति अभियान का पोस्टर लांच किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा यह जन-जागरूकता अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जाएगा।

इसी क्रम में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र आज शाम 5 बजे कमिश्नर कार्यालय से जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली कमिश्नर कार्यालय से प्रारंभ होकर रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। इसमें नगर सुरक्षा समिति, शक्ति समिति, सृजन संस्था के बालक-बालिकाएं, पुलिस बल और गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

Next Post

जिला अस्पताल में अज्ञात महिला की मौत की गुत्थी उलझी

Tue Jul 15 , 2025
महिला, ऑटो चालक व युवक किसी की नहीं हुई पहचान ग्वालियर: जिला अस्पताल में बीमार महिला को इलाज के लिए भर्ती कराने, उसकी मौत होने, युवकों के भाग जाने का मामला पूरी तरह से उलझ कर रह गया है। जिस ऑटो से महिला को लाकर भर्ती कराया गया, पुलिस अभी […]

You May Like