ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर

उमरिया: पाली नगर के एनएच 43 पर सबेरिया ऑफिस के सामने रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक सी जी 04 एल पी 9042 और मोटरसाइकिल एम पी 54 एम डी 8313 के बीच आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में रामदिन कोल पिता लच्छू कोल, निवासी पाली वार्ड क्रमांक 5, निगम कोल पिता धनीराम कोल, निवासी पाली वार्ड क्रमांक 11, अरविंद कुमार विश्वकर्मा पिता बालमुकुंद विश्वकर्मा, निवासी पाली वार्ड क्रमांक 5 घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार ट्रक शहडोल से उमरिया की ओर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल उमरिया से शहडोल की ओर आ रही थी। सीधी सड़क पर अज्ञात कारणों से दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल व पाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ। ट्रक और मोटरसाइकिल दोनों को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Next Post

शोरूम मेें घुसे चोर डेढ़ लाख का माल, नगदी ले गए

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत महानद्दा स्थित एक शोरूम मेेंं बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए डेढ़ लाख रूपए का माल समेत नगदी 21, 500 रूपए पार कर दिए। रविवार सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस […]

You May Like