मुर्मु सोमवार को ओडिशा के दो दिन के दौरे पर जाएंगी

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को ओडिशा की दो दिन की यात्रा पर जाएंगी।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने रविवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति यात्रा के पहले ही दिन यानी सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मंगलवार को रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कटक स्थित रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी।

वह कटक में आदिकवि सरला दास के जयंती समारोह में भी शामिल होंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।

Next Post

झमाझम बारिश: कई कॉलोनियों में भरा पानी, कई गांव मुख्यालय से कटे, पुलिया बंद होने से सडक़ पर बह रहा पानी

Sun Jul 13 , 2025
गुना: जिले में सावन का महीना इस बार आफत की बारिश लेकर आया है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश रविवार दोपहर तक लगातार जारी रही, जिससे शहर की अधिकांश कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुना शहर में […]

You May Like