जबलपुर: पति-पत्नि ने मकान बेचने का सौदा कर सात लाख रूपये लेकर हड़प लिए।पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि हुस्ना बानो निवासी मोतीनाला बरिया तले ने लिखित शिकायत की थी कि उसने तनवीर उद्दीन अंसारी एवं श्रीमति शगुप्ता अंसारी निवासी उर्दू स्कूल के पास मौलाना अबुल कलाम वार्ड से 18 अक्टूबर 2022 को नगर निगम मकान नं. 275/298 पुराना, नया 1168 दक्षिण मोती नाला नजूल ब्लाक नं. 30 प्लाट नं. 86/3, 86/4 रकवा 1138 वर्गफुट में से 560 वर्गफुट मकान को विक्रय करने का अनुबंध 13 लाख 50 हजार रुपये में किया था.
उक्त अनुबंध के चलते उसके द्वारा तनवीर उद्दीन अंसारी एवं श्रीमति शगुप्ता अंसारी को नगद व चैक के माध्यम से कुल 7 लाख रुपये दिये जा चुके है। चार माह में सम्पूर्ण रकम अदा करना था, 4 माह बाद उसने शेष राशि देकर रजिस्ट्री करने कहा जो रजिस्ट्री करने में हीला हवाली करने लगे, काफी समय बीत जाने पर रूपये वापस मांगने पर कभी कोई कभी कोई बहाना बनाते रहे।
