दिल्ली बाजार में दाल, तेल में नरमी, चावल मजबूत

नयी दिल्ली ,12 जुलाई (वार्ता) स्थानीय जिंस बाजार में साप्ताहिक कारोबार के अंतिम दिन दालों और तेलों में कुल मिला कर गिरावट का रुख देखा गया।

मलेशिया में पाम ऑयल वायदा में पिछले कुछ दिनों की लगातार तेजी के बाद अब प्रतिरोध की रिपोर्ट आ रही रही हैं। जबकि अमेरिका में तेल सोया में शुक्रवार को तेजी बनी हुई थी। बावजूद इसके शनिवार को स्थानीय खाद्य तेल बाजार में तेल मूंगफली , वनस्पति और सरसों तेल में तेज गिरावट दिखी।

मूंगफली तेल में मांग के समर्थन के अभाव और अच्छे स्टॉक की स्थिति के बीच प्रति क्विंटल 238 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गयी जबकि तेल सरसों 48 और वनस्पति 81 रुपये नीचे आ गया । तेल सोया, सूरजमुखी और पाम आयल में भी हल्की से औसत दर्जे की गिरावट रही।

स्टॉक और मांग के अंतर के बीच चावल में तेजी दिखी। इसके विपरीत गेहूं में पांच रुपये क्विंटल तक की नरमी दिखी।

आज दालों में भी उठाव कम होने से गिरावट का रुख देखा गया।

दलहन बाजार में चना 44 रुपये टूट गया जबकि तुअर दाल का भाव 69 रुपये तक गिर कर बोला गया। उड़द और मसूर दाल में क्रमश: 71 और 34 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।

दाल मूंग के भाव हल्की तीन रुपये की तेजी के साथ करीब करीब पिछले स्तर पर रहे।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव में औसतन 10 रुपये की तेजी दर्ज की गयी।

Next Post

युवक की हत्या के विरोध में रैकवार समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat Jul 12 , 2025
दमोह.सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पठानी मोहल्ले में शुक्रवार रात मामूली विवाद में हुई युवक की हत्या के विरोध में शनिवार को पठानी मोहल्ला में रैकवार समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. क्षेत्र में तनाव के हालात देखते हुए सीएसपी एचआर पांडे, टीआई मनीष कुमार, टीआई देहात रचना मिश्रा, […]

You May Like

मनोरंजन